ग्वालियर: ग्वालियर के जनकगंज इलाके में एक चार मंजिला इमारत में शनिवार रात अचानक आग लग गई। मकान एक इलेक्ट्रॉनिक सामान कारोबारी का है। घटना के दौरान आसपास भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। पांच घंटे के बाद रात के करीब 3 बजे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग से लाखों के नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है।
📦 घर में रखा था इलेक्ट्रॉनिक सामान का स्टॉक
असल में घटना शनिवार रात 9:30 बजे के करीब की है। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिली थी कि जनकगंज थाना क्षेत्र के दो नंबर नाका पर बने इलेक्ट्रॉनिक सामान व्यवसायी धर्मेंद्र जैन के घर में आग लगी है। जानकारी लगते ही दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना हुईं। चूंकि चार मंजिला मकान में इलेक्ट्रॉनिक्स का काफी सामान रखा हुआ था, जिसके चलते आग तेजी से फैली और चार मंजिल तक पहुंच गई।
🚒 पुलिस और निगम का अमला पहुंचा मौके पर
आगजनी की खबर सुनकर मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। लेकिन आग इतनी ज्यादा थी कि 11 बजे तक चार फायर ब्रिगेड लग चुकी थीं। वहीं मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ ही नगर निगम का अमला भी मौजूद रहा। रात करीब 3 बजे मशक्कत के बाद आग पर कंट्रोल किया जा सका।
💒 शादी समारोह में गया था परिवार
घटना इसलिए भी गंभीर है क्योंकि मकान के आसपास करीब दो दर्जन और मकान थे, जिनमें सैकड़ों लोग रहते हैं। आग लगने के दौरान एहतियातन आसपास के मकान भी खाली करा लिए गए हैं। हालांकि इस घटना के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जनकगंज थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के मुताबिक, “कारोबारी धर्मेंद्र जैन अपने परिवार के साथ एक वैवाहिक समारोह में शहर से गए हुए थे। वहीं पड़ोसियों ने आग की लपटें देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी।”
आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 2 गाड़ियों से भी कंट्रोल नहीं हुई थी। जिसके बाद ग्वालियर नगर निगम ने फायर स्टेशन के साथ ही महाराजपुरा और मुरार से भी दमकल की और गाड़ियां बुलाईं। जिससे आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके। दमकलकर्मी लगातार पानी फेंककर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे। 5 घंटे के बाद रात के 3 बजे उन्हें सफलता मिली।

More Stories
Mohan Yadav Scindia Updates: 2020 की सरकार गिराने पर उठाए सवाल, सिंधिया के पुराने बयान पर किया पलटवार
England Series Schedule Updates: 26 नवंबर से शुरू होगी 5 टी-20 मैचों की सीरीज, वडोदरा व सूरत में मुकाबले
Gopashtami Kartik Purnima Updates: सुबह 4 से 7 बजे तक होता है मूल पाठ, बिना किसी बाहरी सहयोग के चलता है आयोजन