देवास: जोधपुर-जैसलमेर NH पर फलोदी के मंडला गांव के पास शनिवार शाम कार-टेंपो की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत हो गई। भीषण हादसे में 18 यात्री घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार कार सवार दोनों लोग रामदेवरा दर्शन कर मध्यप्रदेश लौट रहे थे। जबकि टेंपो में गुजरात के पालनपुर और बनासकांठा के लोग रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे। आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग व राहगीर दौड़कर आए। उन्होंने अपने वाहनों और 108 एम्बुलेंस से घायलों को देचू उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
🏥 14 घायलों की हालत गंभीर
अस्पताल में कार सवार मध्यप्रदेश के देवास निवासी मुकेश (50) और राजेंद्र (50) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं टेंपो सवार 18 में से 14 की हालत गंभीर थी। बताया जा रहा है कि कार में सवार मप्र के श्रद्धालु रामदेवरा में दर्शन कर वापस देवास लौट रहे थे, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।

More Stories
Mohan Yadav Scindia Updates: 2020 की सरकार गिराने पर उठाए सवाल, सिंधिया के पुराने बयान पर किया पलटवार
England Series Schedule Updates: 26 नवंबर से शुरू होगी 5 टी-20 मैचों की सीरीज, वडोदरा व सूरत में मुकाबले
Gopashtami Kartik Purnima Updates: सुबह 4 से 7 बजे तक होता है मूल पाठ, बिना किसी बाहरी सहयोग के चलता है आयोजन