November 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Traffic Jam 4 AM Queue NH-43 Updates: शनिवार तड़के 4 बजे से लगी वाहनों की कतार, ट्रांसपोर्टर और नौकरीपेशा राहगीर बेहाल

उमरिया। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 के मोर्चा फाटक पर आम जनता की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर आम नागरिक घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं, वहीं इसी मार्ग से गुजरने वाले मंत्री, विधायक और सांसदों के काफिलों का सफर लग्जरी गाड़ियों में आसानी से निकल जाता है।

🚗 शहडोल-उमरिया मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी

शनिवार को तड़के करीब 4 बजे से शहडोल-उमरिया मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। ट्रांसपोर्टर, यात्री, नौकरीपेशा और अन्य राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे। किसी की जरूरी यात्रा प्रभावित हुई तो किसी को अपने काम से हाथ धोना पड़ा।

Share to...