November 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Indore MACT Updates: ब्याज सहित एक करोड़ रुपये से अधिक होगी क्षतिपूर्ति राशि, बीमा कंपनी को मिला भुगतान का आदेश

इंदौर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला की आय की गणना करते समय अब केवल उसके व्यवसाय या नौकरी से होने वाली कमाई ही नहीं, बल्कि घर-परिवार संभालने और सदस्यों की देखभाल में दिए गए योगदान का भी आर्थिक मूल्य जोड़ा जाएगा। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने एक महत्वपूर्ण फैसले में व्यवसाय से 3.13 लाख रुपये वार्षिक कमाई करने वाली महिला की घरेलू सेवाओं का मूल्य भी 3.60 लाख रुपये सालाना माना है।

💰 कुल वार्षिक आय 6.73 लाख तय; बीमा कंपनी को 96.55 लाख से अधिक क्षतिपूर्ति का आदेश

इस तरह अधिकरण ने महिला की कुल वार्षिक आय 6.73 लाख रुपये निर्धारित की और उसकी मृत्यु पर आश्रितों को 96 लाख 55 हजार 700 रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश बीमा कंपनी को दिया। ब्याज सहित यह राशि एक करोड़ रुपये से अधिक होगी।

Share to...