इंदौर। आपने अब तक जज और वकीलों को कोर्ट-कचहरी में केस लड़ते हुए और इंसाफ करते हुए देखा होगा। लेकिन इंदौर में जज और वकील कोट-पैंट की जगह ट्रैक सूट में नजर आए। दरअसल मौका था मैराथन का। जिला कोर्ट में आज शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायिक समिति के द्वारा मैराथन का आयोजन किया गया। तकरीबन 5 किलोमीटर की मैराथन में कई अधिवक्ताओं के साथ ही कई बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। मैराथन का मुख्य उद्देश्य न्याय के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में हाई कोर्ट बेंच के न्यायमूर्ति पहुंचे।
👥 1,000 से अधिक रनर मैराथन में शामिल
न्याय के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जहां समय-समय पर जिला कोर्ट और हाईकोर्ट के द्वारा अलग-अलग तरह से जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। इसी कड़ी में इंदौर की जिला कोर्ट से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायिक समिति के द्वारा मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में शामिल होने के लिए इंदौर जिला कोर्ट बार एसोसिएशन के कई सदस्यों के साथ ही इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी भाग लिया। तकरीबन 1,000 से अधिक रनर ने इस मैराथन में भाग लिया।
⚖️ न्याय के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित हुई मैराथन
इस मैराथन की शुरुआत इंदौर की जिला कोर्ट से हुई और इंदौर के पलासिया चौराहे से वापस इंदौर की जिला कोर्ट में ही इसका समापन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर हाई कोर्ट बेंच के न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि, “लोगों को न्याय के प्रति जागरूक करने के लिए इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।” जिला बार एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र गुर्जर का कहना है कि, “न्याय आम लोगों तक पहुंचे और आम नागरिकों के न्याय के प्रति किस तरह के अधिकार हैं इसकी जानकारी देने के लिए इस मैराथन का आयोजन किया गया है।”
🏆 विजेता को ₹11,000 का पुरस्कार; फिटनेस का भी दिया संदेश
वहीं मैराथन में फर्स्ट रनर को ₹11,000 के इनाम के साथ ही सेकंड और तृतीय रनर को भी पुरस्कृत किया जाएगा। पहली बार इंदौर में लोगों को न्याय के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह की मैराथन का आयोजन किया गया है। साथ ही जज और वकीलों ने फिटनेस का भी संदेश दिया है, जो काफी सुर्खियों में बना हुआ है। लोगों ने इस पहल की जमकर तारीफ की है।

More Stories
Keshalochan Ceremony Updates: बसारी दरवाजा स्थित निवास पर हुआ दीक्षार्थियों का सम्मान, भावुक माहौल में दी गई विदाई
Death Postmortem Updates: ASP ने कहा मेडिकल हिस्ट्री और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज, इलाके में फैली सनसनी
CM Mohan Yadav Memorandum Updates: भस्मार्ती व वीआईपी दर्शन में अनियमितताओं के आरोप, संतों के साथ अभद्रता पर जताई नाराजगी