ग्वालियर। सत्य साईं बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों का अस्थायी मार्ग परिवर्तन किया है। इन ट्रेनों को पेनुकोंडा–श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम–धर्मावरम होकर चलाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आयोजन स्थल तक पहुंचने में आसानी होगी।
🚉 ग्वालियर-बेंगलुरु एक्सप्रेस भी इस व्यवस्था में शामिल
इस विशेष व्यवस्था में ग्वालियर-बेंगलुरु एक्सप्रेस भी शामिल की गई है। गाड़ी संख्या 11086 ग्वालियर–सर एमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस को 20 नवंबर को श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर रात 3:18 से 3:20 बजे तक अस्थायी ठहराव मिलेगा। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 11085 बेंगलुरु–ग्वालियर एक्सप्रेस 22 और 29 नवंबर को शाम 6:23 से 6:27 बजे तक इस स्टेशन पर रुकेगी।
📱 अन्य ट्रेनों को भी ठहराव, यात्रा से पहले हेल्पलाइन से लें जानकारी
इसके अलावा गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज और दिल्ली से दक्षिण भारत की ओर जाने वाली अन्य ट्रेनों को भी अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या NTES एप पर ट्रेन की नवीनतम स्थिति और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
👮 15 ट्रेनों में 221 यात्रियों से वसूले 1 लाख 71 हजार 892 रुपये
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान 221 यात्रियों पर कार्रवाई की गई है। टिकट जांच दल ने 15 ट्रेनों में सघन चेकिंग करते हुए बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा और स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के मामलों में कुल 1 लाख 71 हजार 892 रुपये का जुर्माना वसूल किया।

More Stories
Jabalpur High Court Updates: 13 जनवरी 2023 को जंगल में हुई थी युवक की मौत, शासन से आपदा राहत राशि की मांग अस्वीकार
Tiger Body Found Updates: प्लांटेशन क्षेत्र में दिखा बाघ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा मौत का राज
Job Security Updates: 5 अक्टूबर से जारी है कोविड योद्धाओं का धरना, रोजगार सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने की मांग