April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

8 वर्षीय लड़के ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पहाड़ पर पहुंच बनाया रिकॉर्ड

अफ्रीका में सबसे ऊंची चोटी फतेह करने के बाद हैदराबाद के 8 साल के लड़के समन्यू पोठुराजू ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पहाड़, माउंट कोसियसकोको पर चढ़ाई कर एक और रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। समन्यू अपनी मां लवन्या और बहन समेत 5 लोगों की टीम ने 12 दिसंबर को इस पहाड़ की चोटी पर पहुंचे।
समन्यू के अनुसार वे अबतक 4 पहाड़ों पर चढ़ चुके हैं। उन्होंने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया। समन्यू ने कहा कि उनका आगे का इरादा जापान के माउंट फुजी पर चढ़ने का है। वे बड़े होकर एयर फोर्स ऑफिसर बनना चाहते हैं।
हैंडलूम को प्रमोट करने के लिए समन्यू के साथ पहाड़ पर चढ़ने वाली टीम ने तेलंगाना हैंडलूम के कपड़े पहने थे। समन्यू की मां लवन्या ने बताया कि हर बार उनकी टीम एक उद्देश्य को पूरा करने की योजना बनाती है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा किसी कारण को समर्थन देने के लिए पहाड़ों की चढ़ाई करते हैं। इस बार, हमने हथकरघा बुनकरों का समर्थन करने की योजना बनाई थी।
बता दें कि समन्यू ने महज 3 साल की उम्र में मां, कोच और अन्य लोगों की टीम के साथ तंजानिया के माउंट किलिमान्जरो के उहुरू चोटी की चढ़ाई कर रिकॉर्ड बनाया था।

Share to...