इंदौर: इंदौर के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक महेंद्र हार्डिया ने विधानसभा पांच के वार्ड 47 के रहवासियों को एक नई संजीवनी क्लीनिक की सौगात दी।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पूरे शहर में 70 से अधिक संजीवनी क्लीनिक स्थापित होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया, और कहा कि यह कदम इंदौर को स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सशक्त बनाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, महापौर प्रतिनिधि विवेक सिन्हा, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान