April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत अफगानिस्तान टी20 मैच टिकट कालाबाजारी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में टिकट हुए जब्त, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

इंदौर: इंदौर के होलकर स्टेडियम में 14 जनवरी को होने वाले भारत अफगानिस्तान टी20 मेंच से पहले इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्यवाही की। मैच के टिकट की कालाबाजारी करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों द्वारा टिकट की दोगुना दामों में की जारी थी कालाबाजारी, आरोपियों से मैच के 86 टिकट कीमती करीब 2 लाख रुपये के जप्त हुए है।

दरअसल क्राइम ब्रांच इंदौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के चोइथराम मंडी के पास भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 मैच के टिकट की कुछ लोग दुगुना दाम पर कालाबाजारी कर रहे हैं और टिकट लेकर आ रहे हैं।

मुखबिर सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना राजेंद्र नगर ने मुखबिर के बताए स्थान घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़ाए आरोपीयो में रवि पिता राम गुप्ता निवासी 55 पटेल बाग कॉलोनी विजय नगर इंदौर, आयुष पिता स्वर्गीय राकेश सहाय निवासी सी 501 गैलेक्सी टॉवर भोपाल, हुसैन पिता राशिद खान निवासी आजाद नगर इंदौर, फारूक पिता मान खान आजाद नगर इंदौर, पारस पिता राधा कृष्ण निवासी ग्राम सहना तलाई जिला नीमच, सुनील पिता श्यामलाल धाकड़ चाकसोली तहसील सिंगोली जिला नीमच, बबलू पिता पोटलाल धाकड़ जिला नीमच को पकड़ा।आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से क्रिकेट मैच के 86 टिकट कीमती करीब 2 लाख रुपये जब्त कर आरोपियों विरुद्ध थाना राजेंद्र नगर व अपराध शाखा पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।

प्राथमिक पुछताछ में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा भिन्न भिन्न ई मेल आईडी का उपयोग कर पेटीएम इनसाइडर वेब साइट से ऑनलाइन टिकटें बुक की थी। आरोपियों से पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही हैं।

Share to...