April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

69 वीं राज्‍य स्‍तरीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता 23 अक्टूबर से

उज्जैन: 69 वीं राज्‍य स्‍तरीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता गुरुवार 23 अक्‍टूबर से प्रारंभ होगी और आगामी 27 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को दोप. 3 बजे कुश्ती ऐरीना, क्षीरसागर पर होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी आनन्‍द शर्मा ने बताया कि शुभारंभ कार्यक्रम के अतिथि आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर पालिक निगम के महापौर मुकेश टटवाल, नगर पालिक निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती कमला कुंवर देवड़ा, जिला पंचायत उपाध्‍यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर सोलंकी, पूर्व केबिनेट मंत्री पारसचन्द्र जैन, म.प्र. कुश्ती एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी नारायण यादव एवं संजय अग्रवाल होंगे।

जिला क्रीड़ा अधिकारी पी.एल. शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय 69 वीं राज्‍यस्‍तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता अन्‍तर्गत कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के नौ संभागों के लगभग 600 खिलाड़ी एवं उनके ऑफिशियल्‍स सहभागिता करेंगे।

प्रचार प्रसार समिति के संयोजक अमितोज भार्गव एवं संजय लालवानी ने बताया कि कुश्ती के मुकाबले कुश्ती ऐरीना, क्षीरसागर में आयोजित होंगे। बालिकाओं की आवास व्‍यवस्‍था रामी माली धर्मशाला नरसिंह घाट तथा बालकों की आवास व्‍यवस्‍था अखिल भारतीय चंद्रवंशी धर्मशाला, भील ठाकुर समाज धर्मशाला नरसिंह घाट एवं धाकड़ समाज धर्मशाला, दानीगेट पर की गई है।

Share to...