April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

60 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, 8 की मौत, 25 घायल

ओडिशा में कंधमाल जिले के बालीगुदा के पास मंगलवार सुबह एक ट्रक पलटकर करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। 25 से ज्यादा जख्मी हैं। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को बेरहमपुर के महाराजा कृष्णचंद गजपति मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामूली रूप से जख्मी हुए लोगों का ब्राह्मणी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार ट्रक में सुलुमा क्षेत्र के करीब 50 लोग सवार थे। वह चर्च के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गादापुर से ब्राह्मणी गांव जा रहे थे।

Share to...