जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर कायराना हरकत की हैं। मजदूरों व आम जन की गोली मारकर हत्या कर दी। इस आतंकी हमले में 6 लोगो की मौत हो गई हैं। वही सेना व पुलिस का सर्चिंग अभियान जारी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के गांदरबल के सोनमर्ग इलाके के गुंड इलाके में जेड-मोड सुरंग के कैंपसाइट के पास आतंकी हमले की घटना सामने आई है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस आतंकवादी हमले में बडगाम के नयिदगाम के डॉक्टर शाहनवाज समेत छह लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। पीड़ितों में स्थानीय और गैर-स्थानीय दोनों तरह के मजदूर शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस आतंकी हमले में दो आतंकवादी शामिल थे।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने जिले के गुंड इलाके में सुरंग का निर्माण कार्य में लगी एक निजी कंपनी के शिविर में रह रहे मजदूरों पर गोलीबारी की। घटना की सूचना मिलते ही हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस और सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। जानकारी ते मुताबिक आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन दि रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। टीआरएफ लश्कर-ए-तैयबा की ही एक शाखा है।
इस आतंकी हमले में पांच लोग घायल हुए थे, जिनको कंगन के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनके नाम हैं:-
गुरमीत सिंह पुत्र धरम सिंह निवासी पंजाब, उम्र करीब 30 वर्ष
इंदर यादव पुत्र गरीब दास निवासी बिहार, उम्र 35 वर्ष
मोहन लाल पुत्र सोमनाथ निवासी कठुआ, उम्र करीब 29/30 वर्ष
फैयाज अहमद लोन पुत्र जहूर अहमद लोन निवासी प्रेंग कंगन, उम्र करीब 26 वर्ष
जगतार सिंह पुत्र सूरा सिंह निवासी कठुआ, उम्र करीब 30 वर्ष
पीड़ितों में से एक गुरमीत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया बाकी घायलों को आगे के उपचार के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) सौरा, श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के गगनगीर में नागरिकों पर हुआ यह कायरतापूर्ण आतंकी हमला घृणित कृत्य है। इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें हमारे सुरक्षाबलों की ओर से कठोर जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आगे लिखा, “इस अत्यंत दुःख की घड़ी में, मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
आतंकी हमले को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर लिखा कि सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण हमले की खबर बेहद दुखद है। ये लोग इलाके में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे। इस आतंकवादी हमले में 2 लोग मारे गए हैं और 2-3 अन्य घायल हुए हैं। “मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम