April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

6 दिन बाद थी शादी, तनाव में आकर मार ली गोली

उज्जैन की पुलिस लाइन में आज एक प्लाटून कमाण्डर ने खुद को गोली मार ली। दीपक वैद्य नाम के प्लाटून कमाण्डर 15 वी बटालियन में पदस्थ थे। वे दमोह के रहने वाले थे

6 दिन बाद 19 मई को उनकी शादी होने वाली थी। एडिशनल एस पी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि शादी के मामले को लेकर ही वे तनाव में थे। मृतक दीपक वैद्य उज्जैन की पुलिस लाइन में विक्रमादित्य होस्टल में रह रहे थे। यहीं रूम में उन्होंने दरवाजा अंदर से बन्द कर खुद को गोली मार ली।

घटना की जानकारी लगते ही एस पी मनोज कुमार सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी और एफ एस एल की टीम मौके पर पहुँची । मृतक के परिजनों को फोन करके घटना के बारे में बता दिया गया है।

Share to...