नई दिल्ली। पिछले साल रिजर्व बैंक ने 50 रुपये के नए नोट जल्द ही जारी करने का ऐलान किया था। ये नए नोट रिजर्व बैंक महात्मा गांधी सीरीज-2005 के तहत होने की बात कही गई थी। आरबीआई ने कहा था कि इसमें दोनों नंबर पैनलों के बीच में इनसेट लेटर नहीं होंगे। इस पर आरबीआई गवर्नर डॉक्टर उर्जित पटेल के दस्तखत होंगे। आरबीआई ने ये भी साफ किया था कि 50 के नए नोटों में सेफ्टी फीचर और उनका टाइप देश में पहले से चल रहे 50 के नोटों जैसा ही होगा।
हालांकि अभी तक इसे जारी नहीं किया गया है लेकिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर हो रही है जिसमें 50 रुपये के नये नोट होने का दावा किया जा रहा है। वायरल हो रही इस तस्वीर में 50 रुपये लिखे हुए नोटों का रंग हरा है।
आरबीआई ने ये भी साफ कर दिया है कि देश में पहले से चल रहे 50 रुपये के नोट भी मान्य रहेंगे, हालांकि अभी तक भारतीय रिजर्व बैंक ने इन नोटों के बारे में किए जा रहे दावों को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।
50 रुपए के नए नोट की तस्वीर आई सामने, हो रही वायरल

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध