वर्ल्डकप 2019 में शनिवार का टीम इंडिया और अफगानिस्तान का मुकाबला कुछ खास नहीं माना जा रहा था। लेकिन गुलबदीन नैब की अफगान टीम ने शानदार प्रदर्शन करके विराट कोहली ब्रिगेड की नाक में दम कर दिया। साउथम्पटन के रोज बाउल मैदान पर टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरे भारतीय बल्लेबाज पूरे समय रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए। बुरी तरह लड़खड़ाते हुए भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 224 रन ही बना पाई। कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 67 रन और केदार जाधव ने 52 रन की पारी खेली लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने निराश ही किया। अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 225 रन का टारगेट था। 49 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 7 विकेट खोकर 209 रन रहा। वहीं आखरी ओवर शमी का था और शमी ने की शानदार गेंदबाजी से हैट्रिक लगा दी। जिसकी बदोलत भारत ने 11 रनों जीत हासिल कर ली। यह भारत की वर्ल्ड कप में 50वीं जीत वाला मैच था जिसे काफी शानदार तरीके से भारत ने जीता।
50वीं जीत, रोमांच से भरपूर, अफगानिस्तान को शमी की हैट्रिक ने 11 रन से हराया

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ