5 माह की बच्ची की मौत की गुत्थी सिर्फ 20 मिनट में तब सुलझ गई, जब पुलिस के पास फुटेज आए। रेखा ने फुटेज देख पति के रूप में पहचान की। सीएसपी बीपीएस परिहार ने बताया कि फुटेज से आरोपित की शिनाख्त करवानी थी।
राजवाड़ा पर फुग्गे बेचने वालों को उसे दिखाकर पूछताछ की। तब वहां रेखा नामक महिला ने उसकी शिनाख्त पति नवीन के रूप में की। फुटेज देख बच्ची की मां व रेखा ने एकदूसरे का मुंह देखा। पूछताछ में पहले तो रेखा खामोश रही। फिर मनोवैज्ञानिक तरीका अपनाया तो उसे आंसू आ गए। उसने कहा इस दरिंदे से हम भी परेशान हैं, उसे फांसी देना चाहिए। उसके बाद रेखा टीम के सिपाही जवाहर सिंह और सुरेश कुशवाह को उसके गाडराखेड़ी स्थित घर ले गई। आरोपी ने थाने में सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल लिया। उसने कहा कि मैंने जो किया उसका मुझे कोई गम नहीं है, बदला लेना था मुझे। आरोपी ने कहा कि दर्द देने में आता है मजा।
5 माह की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी, गम नहीं, बदला लेना था मुझे

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त