पीथमपुर: धार जिले की पीथमपुर थाना पुलिस को सुने मकानों को निशाने बनाने वाले चोर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने चार सदस्यीय चोर गिरोह को पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा चोरी की मोटर सायकल से नंबर प्लेट बदलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों से सोने चांदी के आभुषण सहित लेपटाप, एलसीडी, गेस की टंकी, 40 एटीएम व लगभग 50 मोबाईल जब्त किए हैं। जिसके क़ीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में है पूछताछ जारी है।
पूरे मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संतोष दुधी ने बताया कि 30 दिसम्बर को फरियादी संजय पिता, निवासी जय नगर पीथमपुर द्वार थाने पर सुचना दी गई थी कि दिनांक 20-01-24 तथा दिनांक 21-01-24 की दरमियानी रात मेरे तथा मेरे पड़ोस के दो कमरो का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवरात मोबाईल व गैस की टंकीयाआदि चुराकर ले गये है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की एक टीम गठित कीऔर आरोपियों की तलाश शरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी केमरो को बारिकी से खंगाला तो घटना में एक मोटर सायकल होंडा शाईन का उपयोग होना पाया। उसी आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकल सहित चार अपराधीयों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। वही पुलिस का कहना है कि आरोपी क्षेत्र में कई सुने मकानो में ताले तोडकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वही पुलिस ने आरोपियों द्वारा सुने मकानो से चुराये हुए सोने चांदी के आभूषण ,लेपटाप, एल ई डी और 11 गेस की टंकीया 30 एटी एम कार्ड 50 मोबाईल आदि जब्त किए हैं। जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ जारी है। आरोपियो से पुलिस को अन्य चोरियों के बारे में भी सुराग लगने की उम्मीद हैं।

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर