April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हायर सेकेण्डरी परीक्षा का परिणाम इस समय होगें घोषित

माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम एवं हायर सेकेण्डरी अंध-मूक-बधिर श्रेणी परीक्षा वर्ष 2020 के परिणाम 27 जुलाई को दोपहर 3 बजे घोषित किए जायेंगे। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार परीक्षा परिणाम घोषित करेगें। विद्यार्थी एवं अभिभावक परीक्षा परिणाम पोर्टल पर भी देख सकेंगे।

परीक्षा परिणाम www.mpresults.nic.in, www.mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in, पर भी देखे जा सकते हैं। मोबाइल एप पर भी परीक्षा परिणाम
गूगल प्ले स्टोर पर एमपीबीएसई मोबाइल एप, एमपी मोबाइल, एप स्टोर के एमपी मोबाइल एप पर भी हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम एवं हायर सेकेण्डरी अंध-मूक-बधिर श्रेणी के परीक्षा परिणाम देखे जा सकते हैं।

Share to...