उज्जैन जिले की तहसील खाचरौद में आज रामनवमी के पावन अवसर पर सम्माननीय नागरिकों एवं महिलाओं ने अपने घरों के बाहर रंगोली बनाकर रामनवमी की शुभकामनाएं दी। इसमें खास बात यह रही कि रंगोली में कोरोना वायरस से बचाव का सन्देश भी दिया।
नागरिकों ने रंगोली बनाकर लोगों को प्रेरित किया कि वे लॉकडाउन का पालन करें और अपने घरों में ही रहें। नगर पालिका अधिकारी जेआर माथुर ने बताया कि आज खाचरौद में जगह-जगह रंगोलियां बनाकर लोगों में कोरोना वायरस से बचने के लिये उत्साह का संचार किया गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपने घरों के बाहर आंगन में रंगोली बनाकर कोरोना वायरस के फैलाव पर लोगों को जागरूक किया।

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर