रिलायंस जीओ की प्राइम सब्सक्रिप्शन 31 मार्च को खत्म हो रही है। पिछले साल कंपनी ने प्राइम मेंबरशिप की शुरुआत की थी जिसकी वैलिडिटी खत्म होने वाली है। अब जीओ यूजर्स के मन में एक सवाल है कि आगे क्या होगा? कंपनी ने कहा है कि यूजर्स के लिए रिलायंस जियो एक और प्लान लेकर आई है।
रिलायंस जियो के अनुसार सभी जियो प्राइम मेंबर्स जिन्होंने 31 मार्च 2018 तक की सब्सक्रिप्शन ली है उन्हें अगले एक साल तक सर्विस मिलती रहेगी। इसके लिए उन्हें कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देने होंगे, हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि यह ऑफर लिमिटेड पीरियड है, यह कब खत्म होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
अगर आप जियो के प्राइम मेंबर हैं और 31 मार्च से पहले आपने इसके लिए रजिस्टर किया है तो आपको आगे की सर्विस के लिए ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे। स्मार्टफोन में माॅय जीओ ऐप डाउनलोड करना है और यहां आपको क्लाम्पिमेंटर मेम्बरशिप दिखेगा और इसकी वैलिडिटी 12 महीने की होगी। जो भी जियो यूजर्स 1 अप्रैल 2018 के बाद प्राइम मेंबरशिप के लिए सब्सक्राइब करते हैं उन्हें 99 रुपये देना होगा जो एक साल तक के लिए वैलिड होगा।
31 मार्च को खत्म हो रही है प्राइम मेंबरशिप, जीओ लाया यह आॅफर

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी