अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर भगवान राम के अयोध्या आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि अयोध्या हमेशा नकारात्मक चर्चा का केंद्र रही है। यह कार्यक्रम नकारात्मक चर्चा को सकारात्मक की ओर ले जाने का एक कदम है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का विकास 4 चरणों में पूरा किया जाएगा। दीपावली पर यह पहले चरण का आयोजन है। इस मौके पर 135 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश को दुनिया के पर्यटन का हब बनाएगी और इसकी शुरूआत हो चुकी है। अयोध्या पुराना वैभव प्राप्त करे, इस ओर कार्य किए जा रहे हैं। योगी ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से हर किसी की अपनी छत और हर हाथ को रोजगार की परिकल्पना को साकार करने के लिए तेजी से काम किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिसके पास अपना घर हो, घर में रोशनी हो, हर हाथ को काम हो, यही राम राज्य है। और राम राज्य का यह सपना उत्तर प्रदेश में 2019 तक पूरा हो जाएगा।
2019 तक पूरा होगा उत्तर प्रदेश में राम राज्य का सपना: योगी आदित्यनाथ

More Stories
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन