उज्जैन: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्तर्गत हरिद्वार की यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन से उज्जैन जिले के 200 यात्रियों को तीर्थ दर्शन के लिये भेजा जायेगा। यात्रा की वापसी 27 अगस्त को होगी।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त यात्रा के लिये जिले के यात्रीगण 24 अगस्त को प्रात: 5 बजे तथा यात्रा की व्यवस्था में लगे जिला स्तर एवं नगरीय व ग्रामीण निकाय के अधिकारी-कर्मचारी उक्त निर्धारित समय पर उज्जैन माधव नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-8 पर उपस्थित होंगे। जहां यात्रियों की पहचान फोटोयुक्त आईडी एवं एसएसएसएम आईडी से की जाकर सम्बन्धित कर्मचारियों द्वारा टिकिट वितरण की कार्यवाही करेंगे। स्टेशन पर यात्रीगणों का स्वागत गणमान्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रात: 7 बजे करेंगे और यात्रा को रवाना करेंगे।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर