April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ब्रांडेड कंपनी के नाम डुप्लीकेट सामान बेचने वाले 2 गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नकली माल बरामद

इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऐसे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। जो ब्रांडेड कंपनी के नाम का उपयोग कर उसमें नकली माल भरकर मार्केट में बेच रहे थे। पकड़े गए दो आरोपियों से पुलिस ने लाखों रुपए का नकली इलेक्ट्रिक वायर और अन्य माल बरामद किया हैं।

मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल ने बताया कि उन्हें कंपनी द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके नाम का इस्तेमाल कर नकली माल बाजार में बेचा जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने लसूडिया क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में दबिश दी। जहां क्राइम ब्रांच को बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के नाम के नकली इलेक्ट्रिक वायर व अन्य इलेक्ट्रिक माल पुलिस को मिला हैं।

डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक मौके से दो आरोपी नरेंद्र और जगदीश नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। जिनसे बड़ी मात्रा में नकली माल बरामद किया गया हैं। डीसीपी ने बताया कि यह इतना घातक हैं कि अगर इसका यूज किया जाए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं। पकड़े गए आरोपी नकली माल दिल्ली से लाना बता रहे हैं और इंदौर में लाकर इसमें ब्रांडेड कंपनियों के पैकेट में पैक कर इसे मार्केट में खपा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

Share to...