April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

2 महीने बाद ड्रिप लगाकर निरीक्षण करने पहुंचे पर्रिकर

 

पैंक्रियाज की बीमारी से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर नाक में ड्रिप लगाकर 2 पुलों का निरीक्षण करने निकले। रविवार को उन्होंने मंडोवी नदी पर बन रहे एक पुल का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने अगासैम गांव के पास जुआरी नदी पर बन रहे पुल का भी जायजा किया। पर्रिकर अपनी कार से उतरे और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और ठेका पाने वाली कंपनी के अधिकारियों के साथ काम की प्रगति पर चर्चा की। इस दौरान पर्रिकर काफी सक्रिय दिख रहे थे।
दिल्ली स्थित एम्स से छुट्टी मिलने के करीब 2 माह बाद वह पहली बार सार्वजनिक तौर पर बाहर दिखे हैं। 14 अक्टूबर को गोवा लौटने के बाद से पर्रिकर घर पर आराम कर रहे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार सीएम पर्रिकर पोरवोरिम से मर्सेस गए और पुल का निरीक्षण किया। यह मंडोवी नदी पर बनने वाला तीसरा पुल है।

Share to...