April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

19 वर्षीय युवा टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ़ ने आर्यना सबालेंका को हराकर जीता यूएस ओपन 2023 महिला एकल खिताब

अमेरिका की 19 वर्षीय युवा टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को मात देकर यूएस ओपन 2023 का महिला एकल खिताब जीत लिया है।

यह कोको गॉफ के करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। फाइनल में उन्होंने सबालेंका को तीन सेट तक चले मुकाबले में 2-6,6-3, 6-2 के अंतर से मात दी। साल 2022 में कोको फ्रेंच ओपन में उपविजेता रही थीं।

यूएस ओपन 2023 की नई चैम्प‍ियन 19 साल की अमेरिका की कोको गॉफ बन गई हैं। गॉफ ने खराब शुरुआत को दरकिनार करते हुए आर्यना सबालेंका को 2-6, 6-3, 6-2 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम ख‍िताब जीता।

गॉफ ने ये जता दिया के उनकी उम्र भले ही कम हो लेक‍िन उनके अंदर जीतने का पूरा माद्दा था। उन्हें 25 करोड़ रुपए के करीब ईनामी धनराश‍ि म‍िली है। जैसे ही गॉफ चैम्प‍ियन बनीं, उनके जीत की खुशी में आंसू छलक उठे। उन्होंने अपनी मां और पिताजी को रोते हुए गले लगाया। वहीं गॉफ ने सबसे पहले माता-प‍िता, दादा-दादी, और अपने भाइयों को धन्यवाद दिया।

आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला सेट 6-2 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में अमेरिकी खिलाड़ी कोको ने बेहतरीन अंदाज में वापसी करते हुए 1-3 की शुरुआती बढ़त बनाई और इसके बाद सेट 3-6 से अपने नाम कर लिया। ऐसे मे मुकाबला तीसरे और निर्णायक सेट पर पहुंच गया। 0-4 से पिछड़ने के बाद सबालेंका ने वापसी की पुरजोर कोशिश की और स्कोर 2-4 कर दिया। लेकिन कोको ने फिर वापसी की और पहले स्कोर 2-5 और अंत में 2-6 के अंतर से तीसरा सेट अपने नाम करके यूएस ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया और एक इतिहास रच दिया।

Share to...