April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

170 हार के बाद भी नहीं मानी हार राष्ट्रपति बनने के लिए भरा नॉमिनेशन

17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए देश की बड़ी पार्टियों ने ही नहीं कुछ आम लोगों ने भी कमर कस ली है। चुनाव आयोग के पास करीब 6 ऐसे लोगों के फॉर्म आए हैं, जिनकी इच्छा देश का राष्ट्रपति बनने की है। फॉर्म दाखिल करने वालों में मुंबई, पुणे, मध्य प्रदेश और तेलंगाना से हैं।
चौंका देने वाली बात है कि इसमें एक ऐसे उम्मीदवार ने पर्चा भरा है, जो कथित तौर पर सीरियल लूजर है। वो 29 सालों में 170 यानि हर तरह के चुनाव लड़ चुका है, लेकिन आज तक जीता नहीं है। इनका नाम डॉ के पद्मारजन है और ये तमिलनाडु के रहने वाले हैं। इसमें मुंबई से एक पटेल जोड़ा है, जिसने ये मान लिया है कि उनके फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। नियम के अनुसार पर्चा भरने वालों को करीब 50 सांसदों के सपोर्ट की जरूरत होती है जो कि ये सभी पूरा करने में नाकाम रहे हैं।
मुंबई के पटेल जोड़े ने कहा कि वे बेहद खुश होते अगर देश का राष्ट्रपति वो बनता जो किसी राजनीतिक पार्टी नहीं जुड़ा हुआ हो। पुणे के कोंडेकर विजयप्रकाश ने कहा कि उन्हें पता है कि उनका नॉमिनेशन रिजेक्ट होगा।

Share to...