5 महीने की बच्ची की मां पर प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफ़ेंस के तहत मामला दर्ज किया गया है। फ़िलहाल ये महिला अपनी बच्ची के साथ बायकुला जेल में बंद है। उसने ज़मानत की अर्जी कोर्ट में दी है लेकिन जमानत नहीं मिली। महिला पर 17 साल के एक लड़के का यौन-शोषण करने का आरोप है। लड़के के घरवालों ने महिला के ख़िलाफ़ क़रीब एक साल पहले एफ़आईआर दर्ज कराई थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए मुंबई की कुर्ला पुलिस ने उन्हें इसी महीने की शुरुआत में गिरफ़्तार किया। कुर्ला पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की पुष्टि की है। उनका कहना है कि ये मुक़दमा क़रीब एक साल पहले दर्ज कराया गया था, लेकिन मामला इतना संवेदनशील था कि आनन-फ़ानन में कुछ भी करना ख़तरनाक हो सकता था।
17 साल के लड़के से शादी में महिला गिरफ़्तार

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम