April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

17 राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

उज्जैन में हुआ आयोजन BJP के लिए बन न जाए मुसीबत

बीजेपी ने 17 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कुल 32 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने कर्नाटक में 15 सीटों, उत्तर प्रदेश में 11 सीटों, केरल और बिहार में 5-5 सीटों, गुजरात, असम और पंजाब में 4-4 सीटों, सिक्किम में 3 सीटों, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और राजस्थान में 2-2 सीटों और अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, मेघालय, ओडिशा और पुडुचेरी में 1-1 सीट के लिए विधानसभा उपचुनाव की घोषणा की है। नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे।

Share to...