देश में 16वीं जनगणना शुरू होने जा रही है, मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने 16वीं जनगणना को मंजूरी दे दी है। जनगणना के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि अप्रैल 2020 से सितंबर 2020 के दौरान मैपिंग का कार्य पूरा किया जाएगा और इस बार जनगणना में किसी तरह के कागज का इस्तेमाल नहीं होगा, बल्कि पूरी जनगणना मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए की जाएगी।
प्रकाश जावड़ेकर ने यह भी बताया कि जनगणना के दौरान नो तो किसी तरह का दस्तावेज दिखाना होगा और न ही बायोमेट्रिक्स लिए जाएंगे, उन्होंने बताया कि जनगणना में देश के नागरिक अपने बारे में जो जानकारी देंगे उसे ही सच माना जाएगा।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि अप्रैल से सितंबर में हर घर को लिस्ट किया जाएगा और फरवरी 2021 में हर व्यक्ति की गिनती की जाएगी। भारत में अभी ब्रिटिश जमाने से जनगणना हो रही है, आजादी से पहले 8 हुए थे और आजादी के बाद 7 हुए और अब आठवीं जनगणना होने जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि लाखों लोग घरघर जाकर जनगणना करेंगे।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध