कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में भी दस्तक दे चुका है। इस वायरस से भारत में 2 लोगों की मौत भी चुकी है। अब तक कोरोना वायरस से 83 लोग संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 13 राज्यों मे कोरोना का कहर पहुंच चुका है। दिल्ली और कर्नाटक में कोरोना के चलते एक-एक मरीज की मौत की भी पुष्टि हो चुकी है। वहीं कई राज्य में से कई मरीजों को छुट्टी मिल गई है।
दिल्ली, हरियाणा, केरल, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामले सामने आए हैं। भारत की राजधानी दिल्ली में कोरोना के 7 मामले सामने आए हैं। जिसमें एक की मौत शुक्रवार को हो गई, जबकि एक मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। हरियाणा में कुल 14 मामले सामने आए हैं, जिसमें से सभी मरीजों को इलाज किया जा रहा है।
केरल में कोरोना वायरस के 19 मामले सामने आए है, जिसमें से 3 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। केंद्र ने कोरोना वायरस से मरने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया। राजस्थान में 2 मामले सामने आए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अब तक 11 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। जिसमें से 5 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर