भारत में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। अब आंकड़ा 108 पहुंच चुका है। इनमें से 11 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं।
हालात को देखते हुए कई राज्यों ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है तो कई शहरों में धारा 144 लगा दी गई है। केंद्र सरकार भी पूरी तैयारी कर रही है। आज सार्क देशों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना को निपटाने पर चर्चा करेंगे। वहीं, कोरोना ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। अमेरिका कोरोना के खौफ में है तो वहीं यूरोप में हालात अब चीन से ज्यादा खतरनाक हो गए हैं।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर