April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

10 लाख को पार कर गया देश में कोरोना का आंकड़ा, रिकवरी रेट 63.25 प्रतिशत

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर रोज देश में हजारों की संख्या में कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हो रही है। अब देश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच चुका है, वहीं देश में कोरोना रिकवरी रेट में भी सुधार देखने को मिला है।

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में अब रोजाना 30 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। देश में अब कोरोना वायरस के 10 लाख से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं, वहीं देश में कोरोना रिकवरी रेट 63.25ः पर पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 16 जुलाई सुबह तक कोरोना वायरस के 9,68,876 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 24,915 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। वहीं 6,12,815 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं, हालांकि अब देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिए कोरोना मरीजों का आधिकारिक आंकड़ा अगले दिन सुबह जारी किया जाएगा।

Share to...