मई के महीने में पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर आपको जरूर राहत मिली हो, लेकिन जून का महीना अब आपके लिए महंगाई की नई गर्मी से आपको झुलसाने वाला है। महीने की शुरुआत के साथ ही 1 जून को आपकी जेब से जुड़े कई बदलाव होने जा रहे हैं। ऐसे में महीना शुरू होने से पहले ही जरूरी है कि आप इस खबर पढ़ तैयारी कर ली।
यदि आपके वाहन का इंश्योरेंस जून में ड्यू है तो आप पर पहले ही महीने महंगाई की मार पड़नी तय है। जून की पहली तारीख से दोपहिया और 4 पहिया वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा महंगा होने जा रहा है। गौरतलब है कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सभी वाहनों के लिए थर्ड पार्टी बीमा आवश्यक है। कॉम्प्रिहेंसिव और जीरो डेट बीमा में भी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का घटक शामिल होता हैं। दोपहिया वाहनों के लिए 150 सीसी से 350 सीसी तक के वाहनों के लिए 1,366 रुपए प्रीमियम होगा। वहीं 350 सीसी से अधिक के वाहनों के लिए प्रीमियम 2,804 रुपए होगा।
यदि आपने अपने घर के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से होम लोन ले रखा है तो आपके लिए बुरी खबर है। एसबीआई ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 7.05 प्रतिशत कर दिया है। वहीं आरएलएलआर 6.65% प्लस क्रेडिट जोखिम प्रीमियम होगा। बढ़ी हुई ब्याज दरें 1 जून से प्रभावी होंगी। पहले आरएलएलआर 6.65% थी, जबकि रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट थी।
ऐसे ही एक्सिस बैंक ने सेविंग्स अकाउंट पर लगने वाले सर्विस चार्ज को बढ़ा दिया है। पोस्ट आफिस के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में नए नियमों के तहत हर महीने पहले 3 नकद निकासी, नकद जमा और मिनी स्टेटमेंट लेने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा हैं। इसके बाद प्रत्येक नकद निकासी या नकद जमा पर 20 रुपए और जीएसटी लगेगा, जबकि एक मिनी स्टेटमेंट लेन-देन पर 5 रुपए प्लस जीएसटी देना होगा।
जून से सोने की हॉलमार्किंग का दायरा बढ़ने जा रहा है। 32 नए जिलों में भी हॉलमार्किंग सेंटर्स खोले जाएंगे। अभी तक 256 पुराने जिलों में यह व्यवस्था थी। अब 288 जिलों में सोने के गहने की हॉलमार्किंग अनिवार्य हो जाएगी। इन जिलों में अब 14, 18, 20, 22, 23 और 24 कैरेट के गहने ही बेचे जा सकेंगे।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट