April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

होमगार्ड जवानों को दिया जा रहा महेश्वर घाट पर डीप डाइविंग का प्रशिक्षण

संभाग आयुक्त संभाग इंदौर के निर्देशानुसार संभागीय सेनानी इंदौर बी पी वर्मा के मार्गदर्शन में होमगार्ड के जवानों का डीप डाइविंग तैराकी प्रशिक्षण महेश्वर घाट पर चलाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में इंदौर संभाग के सभी जिलों से आए जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसमें जिला बड़वानी के जवान भी शामिल हैं। जिला सेनानी बड़वानी शरद चंद्र राय को प्रशिक्षण प्रभारी बनाया गया है। जवानों को प्रशिक्षण के दौरान डीप डाइविंग सूट पहन कर, पानी मे उतरना, अटेंडर और डाइवर के संकेतो की सिखलाई, डिमांड मास्क को पानी मे चैक करना, तथा डाइविंग बेस तैयार करना इनका अभ्यास करवाया गया।

Share to...