April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हैदराबाद में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, 6 से अधिक फायर बिग्रेड मौके पर आग बुझाने का कार्य जारी

हैदराबाद में आग लगने की बड़ी घटना हुई है। कालापत्थर में अंसारी रोड पर एक प्लास्टिक कचरे के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौजूद हैं। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा है कि 90 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी हैं।

Share to...