April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हिमाचल में थमा चुनाव प्रचार, अब मतदान

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम 5 बजे थम गया। अब सभी की निगाहें 9 नवंबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा की तरफ से जोरदार प्रचार किया गया। इसके लिए कांग्रेस की तरफ से जहां पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कमान संभाली थी वहीं भाजपा की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मैदान में थे। बहरहाल अगले 48 घंटों के लिए अब पिछले कुछ समय से सुनाई देने वाला शोर पूरी तरह थम गया है। हिमाचल प्रदेश के वोटों की गिनती भी गुजरात के साथ 18 दिसंबर को होगी।

Share to...