April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

खड़े ट्रक में जा घुसी जीप, बच्चे समेत 13 की मौत

खेड़ा जिले में अहमदाबाद-इंदौर राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से मंगलवार को एक जीप के टकरा जाने के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और 9 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक श्रमिक परिवार और मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के सेजवादा गांव से कुछ अन्य निवासी अहमदाबाद के निकट धोकला से घर लौट रहे थे।
खेड़ा जिले में कठलाल शहर के नजदीक अहमदाबाद-इंदौर राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से यात्रियों को लेकर जा रही जीप टकरा गई। जीप में सवार 6 महिलाओं सहित 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों में जीप का चालक भी शामिल है। हादसे में 9 घायल व्यक्तियों को कठलाल के एक अस्पताल ले जाया गया।

Share to...