हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में 62 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सिराज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पिछले चुनाव में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे प्रेम कुमार धूमल का इस बार पत्ता साफ हो गया है।
पहली सूची में 62 लोगो को उम्मीदवार घोषित किये गए हैं। इसमें 5 महिला उम्मीदवार हैं। इस सूची में 1 मंत्री और 11 विधायकों को बदला गया हैं उन्हें टिकट नही दिया गया है। अनुसूचित जनजाति के 8 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया हैं। भाजपा ने बहुत सोच समझकर टिकट दिए गए हैं।
विदित हो कि हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीट हैं और भाजपा ने 62 उम्मीदवार के नाम घोषित किये हैं जल्द ही बाकी उम्मीदवार के नामो की घोषणा भी की जाएगी। वही कांग्रेस पहले ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी हैं।

More Stories
Madhya Pradesh Milk Production: गौपालक सम्मेलन में बोले अमित शाह, बिचौलियों से मुक्ति दिलाकर किसानों को मिलेंगे ₹55 प्रति लीटर दाम
Digvijaya Singh Yatra: राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप लगा दिग्विजय सिंह की बड़ी घोषणा, जारी किया गूगल फॉर्म
MP Urban Body and Panchayat By Election: राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित किया उपनिर्वाचन का कार्यक्रम, 29 सितंबर को होगा मतदान