April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हुए पीएचडी के छात्र की तलाश जारी

अलीगढ़ के पीएचडी कर रहे छात्र के आतंकी संगठन में शामिल होने की बात सामने आने के बाद सोमवार को पुलिस ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छापेमारी की। छापे की ये कार्यवाही हबीबी हॉल हॉस्टल में मन्नान बशीर वानी की तलाश के लिए की गई है। अलीगढ़ के एसपी इस मामले की जांच कर रहे हैं। अलीगढ़ एसएसपी राजेश पांडे ने कहा कि हिज्बुल मुजाहिद्दीन में शामिल होने के बारे में खबरें हैं, लेकिन सत्यापन से पहले कुछ बता नहीं सकता। इस मामले में सेना प्रमुख का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं पहले भी होती रही हैं और होती रहेंगी। हमें भटके हुए ऐसे लोगों को सही रास्ते पर लाने की कोशिश करनी चाहिए।
देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें उसके हाथ में एके-47 है, ऐसा बताया जा रहा है कि पीएचडी कर रहे इस युवक ने आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन ज्वाइन कर लिया है।

Share to...