यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सईद अकबरुद्दीन ने कहा कि 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को इसके लिए न तो कभी माफ किया जा सकता है न ही भुलाया जा सकता है। सईद ने कहा कि हाफिज को सजा दिलाकर न्याय होगा।
सॉफ्ट पावर कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि हाफिज सईद के मामले में न्याय जरूर होगा और हाफिज ने जो किया उसके लिए उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विकासशील देश के रूप में भारत की प्रमुख जरूरत हमेशा आंतरिक होंगी। हमारी जनसंख्या एक अरब से अधिक है। इसलिए हमारी सार्वजनिक कूटनीति का हर पहलू हमारी आंतरिक परिस्थितियों में सुधार की दिशा में होगा। उन्होंने देश के सामने आने वाली कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों को भी सूचीबद्ध किया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती जलवायु परिवर्तन और स्वच्छता है। इसे स्वीकार करने में हमें कोई शर्म नहीं होनी चाहिए कि हमें इस क्षेत्र में सुधार करने की आवश्यकता है।
हाफिज सईद को माफ नहीं किया जा सकता है : सईद अकबरुद्दीन

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन