लव जिहाद मामले को लेकर चर्चा में आईं हादिया के पिता केएम अशोकन भाजपा में शामिल हो गए हैं। अशोकन ने कहा कि भाजपा अकेला संगठन है, जो हिंदुओं के विश्वास की रक्षा कर रहा है। केरल भाजपा प्रमुख जी गोपालकृष्णन ने अशोकन को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
अशोकन सबरीमाला पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे हमेशा से सीपीएम के समर्थक थे, लेकिन अब सबरीमाला मामले में पार्टी गंदी और वोट बैंक की राजनीति कर रही है। इसलिए वे भाजपा में आए। हादिया ने 2016 में मुस्लिम लड़के से निकाह किया था। बाद में हादिया ने इस्लाम अपना लिया था। इसके खिलाफ उनके पिता अशोकन ने केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। पिता ने कोर्ट में दावा किया था कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हुई है। कोर्ट के आदेश के बाद एनआईए ने भी मामले में रिपोर्ट दाखिल की थी। एनआईए ने कोर्ट को बताया था कि हादिया को बहला-फुसलाकर और मानसिक अपहरण का शिकार हुई। अदालत ने हादिया के निकाह को रद्द कर दिया था।
हादिया के पिता भाजपा में शामिल, बोले हिंदुओं के विश्वास की रक्षा कर रही पार्टी

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा