April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हाईवे सीरियल किलर गैंग लगी भोपाल पुलिस के हाथ, 4 राज्यों में फैले थे तार

हाईवे के सबसे बड़े सीरियल किलर गैंग के 4 और सदस्य भोपाल पुलिस की एसआईटी के हत्थे चढ़ गए हैं। इनमें से सबसे मुख्य आरोपी साहब सिंह है, जो गैंग के खुलासे के बाद से अभी तक फरार चल रहा था। चारों तरफ से घिरने के बाद आखिरकार कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में साहब सिंह ने सरेंडर कर दिया।
इस मामले में पुलिस अब तक आदेश खामरा समेत कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। खामरा के बयान में साहब सिंह का जिक्र बार-बार हो रहा था, लेकिन पुलिस के सामने परेशानी थी कि उसका हुलिया और उसके ठहरने की जगह एक न होने के चलते वह पकड़ में नहीं आ रहा था।
भोपाल पुलिस के एसआईटी ने साइंटिफिक तरीके से सर्विलांस और खूफिया सूत्रों का ऐसा जाल बिछाया कि साहब सिंह को सरेंडर करना ही पड़ा। साहब सिंह लूटे गए ट्रक को खरीदता था और उसे आगे बेच देता था।
साहब सिंह की निशानदेही पर झांसी निवासी परमजीत उर्फ बिल्ला सरदार और बबलू उर्फ यशपाल परिहार के अलावा कानपुर निवासी गुरुबक्श सिंह बरारा उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है और इन्हें लेकर पुलिस भोपाल आ चुकी है। पुलिस के अनुसार गिरोह के पकड़े गए सदस्यों ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कुल 16 चोरी और लूटपाट की घटनाओं को कबूल कर किया है। इनमें से सबसे ज्यादा 8 घटनाएं महाराष्ट्र में, 6 मध्यप्रदेश में, एक कर्नाटक में और एक आंध्रप्रदेश में अंजाम देने की बात को गिरोह ने कबूली है।

Share to...