हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी अपना समर्थन देगी। बताया जा रहा है कि इसका एलान आज रात होने की उम्मीद है। बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह इसके लिए अहमदाबाद दौरे को बीच में ही छोड़कर वापस आ रहे हैं। साथ ही आज शाम बीजेपी इस मुद्दें को लेकर बीजेपी नेताओं की बैठक भी होगी। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अबकी बार 75 पार नारा दिया था, लेकिन पार्टी उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन करने में नाकाम रही। 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। बीजेपी को 40 सीटों पर जीत मिली है। सरकार बनाने के लिए उसे 6 सीटों की जरूरत है, हालांकि बीजेपी को निर्दलीय विधायक अपना समर्थन देने का ऐलान भी कर चुके हैं।
इससे पहले आज ही हरियाणा विधानसभा चुनाव में किंगमेकर बनकर उभरी जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। बीजेपी को समर्थन देने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारे पास दोनों रास्ते भाजपा-कांग्रेस खुले हुए हैं। उन्होंने कहा था कि हम उस पार्टी को समर्थन देंगे जो हमारे एजेंडे को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि हम बात करेंगे, लेकिन अभी हमने क्लीयर बात नहीं की है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मुझे अधिकृत किया है, जिसके बाद हम अब दोनों पार्टियों से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर स्टेबल सरकार चाहिए तो आज भी चाभी मेरे पास हैॅ।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई लोगों ने कांग्रेस और कई ने बीजेपी के साथ जाने की बात कही। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मुझे अधिकृत किया है कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत वृद्धा पेंशन और दूसरी मांगों पर जो दल सहमत होगा उसके साथ जेजेपी जाएगी और सरकार बनाने में मदद करेगी। हम पॉजिटिव हैं हरियाणा को आगे ले जाने के लिए। क्राइम कंट्रोल होण् युवा का रोजगार हमारी प्राथमिकता है। युवाओं को रोजगार और पेंशन भी हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अगर नंबर है तो हमारी शुभकामनाएं। हमे 15 फीसदी वोट मिले जिसमें युवाओं का साथ मिला। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बाहर से समर्थन का तो मतलब ही नहीं, अगर किसी पार्टी को सपोर्ट करेंगे तो सरकार में अंदर रहेंगे।
हरियाणा में भाजपा को समर्थन देगी दुष्यंत चौटाला की पार्टी ?

More Stories
मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी