इन्दौर पुलिस द्वारा लगातार नशे व अवैध हथियारों व तस्करों को लेकर कार्रवाईया कर रही हैं। पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई कर तस्करों व नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया जा रहा हैं।
इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली हैं। क्राइम ब्रांच ने हरियाणा की मशहूर गैंग के बदमाशो को हथियारों के साथ पकड़ा हैं।
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा के जसवीर पंगाड गैंग के सदस्य शहर में अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में पिस्टल और कारतूस जब्त की है। वहीं इंदौर क्राइम ब्रांच पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई हैं।
इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा के मशहूर जगवीर सिंह पंगाड की गैंग इंदौर शहर में अवैध हथियारों की डिलीवरी देने के लिए और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रही है। इसी सूचना के आधार पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने योजनाबद्ध तरीके से बाणगंगा क्षेत्र से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से अवैध पिस्टल,कारतूस और दो कार भी जब्त की है।
क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से काफी बारीकी से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों में विश्वजीत बाल्मीकि,निखिल, कुलदीप, जगजीत कुमार ,जसवंत सिंह,संदीप कुमार,मनदीप सिंह को पकड़ा है,वहीं पकड़े गए बदमाश विक्रमजीत वाल्मीकि पर हरियाणा पुलिस द्वारा हत्या के मामले में 40 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
सभी आरोपी हरियाणा की मशहूर गैंग जसवीर से जुड़े हुए हैं। पुलिस को ऐसी संभावना है कि शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नियत से आरोपी घूम रहे थे। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा