रूस के साथ एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम डील के बाद भारत पर अमेरिकी प्रतिबंध की आशंका बनी हुई है। इस बीच सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को कहा कि भारत आजाद नीतियों का पक्षधर है और हम रूस के साथ कामोव हेलिकॉप्टर और दूसरी सैन्य तकनीक हासिल करना चाहते हैं।
जनरल रावत 6 दिन की रूस यात्रा के बाद शनिवार रात भारत लौटे। वहां उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने को लेकर सैन्य अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं के साथ जुड़ने को लेकर रूस प्रतिबद्ध है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सेना प्रमुख ने कहा कि रूस जानते हैं कि हम बहुत शक्तिशाली सेना हैं। हमारी सैन्य सोच के हिसाब से जो बात सही है, उसके लिए लड़ने में भी सक्षम हैं।
सेना प्रमुख ने कहा कि हम रूस से कामोव हेलिकॉप्टर और दूसरी अन्य सैन्य तकनीकों उपकरणों को हासिल करने की दिशा में देख रहे हैं। हम अपनी अंतरिक्ष क्षमताएं बढ़ाने के लिए रूस के साथ अंतरिक्ष आधारित तकनीकों और उपकरणों को हासिल करना चाहते हैं। हमारे लिए केवल यही मायने रखता है कि सैन्य लिहाज से देश के लिए अच्छा क्या है।
हम रूस से कामोव हेलिकॉप्टर चाहते हैं : सेना प्रमुख

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त