ईरान-अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच भारत में ईरान के राजदूत डॉ अली चेगेनी ने कहा कि हमने जो भी किया है वह हमारी प्रतिक्रिया का हिस्सा है। जनरल कासिम सोलेमानी के अंतिम संस्कार में भाग लेने वाले लाखों लोगों ने सरकार से इसकी मांग की थी। हमने यह कर दिया।
हम युद्ध नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि हम भारत सहित अपने भाइयों और बहनों के साथ इस क्षेत्र में शांति से रह रहे हैं। हम इस क्षेत्र में कोई तनाव नहीं चाहते हैं। गौरतलब है कि ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने बुधवार को कहा कि इराक में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर दागी गईं 15 मिसाइलों के हमले में 80 अमेरिकी आतंकी मारे गए।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत