April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कार्बन उत्सर्जन में कमी के लिए भारत के 4 हवाई अड्डों को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने बताया है कि देश के 4 हवाईअड्डों ने एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल के अनुरूप अपने सिस्टम में बदलाव कर कार्बन उत्सर्जन में कमी की है। बता दें कि इन हवाई अड्डों ने 2018 में ग्रेडिंग प्रणाली को अपनाया था और कार्बन उत्सर्जन योजना को अपने यहां सफलतापूर्वक लागू किया था।

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान में एएआइ ने कहा कि कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, भुवनेश्वर का बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अपने आप को स्तर 2 में अपग्रेड करने के लिए सभी जरूरी आवश्यकताओं को पूरा किया है।

4 वर्षों के कार्बन उत्सर्जन के आंकड़ों के अनुसार साल 2015, 16, 17, 18 के दौरान इन हवाई अड्डों पर हवाई यातायात में वृद्धि के बावजूद कार्बन उत्सर्जन में कमी देखी गई। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल की ग्रेडिंग प्रणाली की चार श्रेणियां हैं. मैपिंग, कमी, अनुकूलन और तटस्थता।

Share to...