April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हमने किसी भी पार्टी को नहीं तोड़ा, बनाएगें राम मंदिर अमित शाह

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज कल यूपी के दौरे पर हैं। वह अभी से मिशन 2019 में लग गए हैं। उन्होंने आज मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी से अरबों का कालाधन सामने आया। उन्होंने कहा कि काले धन पर सरकार ने सख़्त क़दम उठाए। आज़ादी के बाद काले धन पर इतने कड़े क़दम नहीं उठाए गए। अमित शाह ने दावा किया कि नोटबंदी से अरबों का काला धन सामने आया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के तीन साल हो गए और हमारे विरोधी भी हम पर एक भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाए हैं।
अमित शाह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा, इसका जिक्र हमारे घोषणा पत्र में भी था। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने देश को निर्णय लेने वाली सरकार दी, कांग्रेस सरकार में निर्णय लेने की कमी रही। सीमापार से व्यापार पर शाह ने कहा कि हम लोग सभी दलों से बात करके इस मुद्दे पर फैसले करेंगे। बिहार में महागठबंधन में टूट पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमने किसी भी पार्टी को नहीं तोड़ा है, बिहार में नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ इस्तीफा दिया है।

Share to...