April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हत्यारे ने फेसबुक पोस्ट में कह दिया कि हिंदू नेता विपन शर्मा को मैने मारा

गिरफ्तार गैंगस्टर ने पूछताछ में खुलासा किया था कि हिंदू नेता विपन शर्मा की हत्या गैंगस्टर सारज मिंटू ने की है। अब मिंटू ने खुद फेसबुक पर अपना स्टेटस अपडेट करते हुए हत्या करने की बात कुबूली है। सारज ने लिखा कि विपन शर्मा की हत्या उसने की थी। उसने हत्या के कारण का भी खुलासा करते हुए साफ किया कि उसके दोस्त के पिता की हत्या विपन शर्मा ने करवाई थी, इसलिए उसने उसे मारा है। स्टेटस में उस ने साफ किया कि हत्या के पीछे कोई सांप्रदायिक भावना नहीं थी, बल्कि यह रंजिशन हत्या थी।
साथ ही जानकारी मिली कि शर्मा के हत्या की साजिश सुल्तानविंड रोड के पास एक होटल में रची गई थी। इस बात के इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने सुल्तानविंड रोड, तरनतारन रोड और सौ फुटी रोड स्थित दर्जनभर होटलों की सूची तैयार कर उनका रिकार्ड जांचने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस इन होटलों का रिकार्ड भी पुलिस कब्जे में ले सकती है।

Share to...