हीना तिवारी,उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार मे वीआईपी और वीवीआईपी श्रद्धालुओं का पहुँचने का क्रम जारी हैं। बाबा महाकाल के मंदिर में शनिवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल मंदिर पहुँचे और अलसुबह 4 बजे होने वाली भस्मारती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया।
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ शनिवार सुबह उज्जैन बाबा महाकाल के मंदिर पहुँचे और भस्मारती में शामिल हुए। करीब 2 घण्टे तक नंदी हाल में बैठकर भस्मारती में शामिल हुए और भस्मारती का लाभ लिया। भस्मारती के बाद विराट पत्नी अनुष्का के साथ बाबा महाकाल के गर्भगृह पहुँचे और बाबा के दर्शन कर पंचामृत पूजन अभिषेक किया।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सादगी से बाबा महाकाल के दर्शन करते नजर आए और दोनों ने करीब डेढ़ से 2 घण्टे तक नंदी हाल में बैठकर बाबा ध्यान लगाया। रुद्राक्ष की माला और धोती सोला पहले विराट बाबा की भक्ति करते दिखे तो पत्नी अनुष्का शर्मा भी साड़ी पहने सादगी में नजर आई दोनों ही बाबा महाकाल की भक्ति में लीन रहे।
बाबा महाकाल के अभिषेक दर्शन पूजन के बाद दोनों ही बहुत ही प्रसन्न नजर आए। विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा तो वही अनुष्का ने कहा बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लग रहा हैं। दर्शन पूजन के बाद बहुत देर तक विराट पत्नी अनुष्का के साथ मन्दिर प्रांगण में घूमे और उसके बाद इंदौर के लिए रवाना हो गए।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त